छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के इस रेल्वे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, मौत - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के रसमड़ा रेलवे स्टेशन में एक अज्ञात युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। इससे वो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते युवक पलभर में झुलस गया और उसकी मौत हो गई। अंजोरा थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक एक कोयले से भरी मालगाड़ी भिलाई से डोंगरढ़ की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही रसमड़ा स्टेशन में जाकर रुकी। एक युवक आया और मालगाड़ी के इंजन में चढ़ गया। जैसे ही मामले की जानकारी अंजोरा पुलिस को हुई वो मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव जीआरपी को मामले की सूचना दी।

मामले की जांच करने पहुंची अंजोरा पुलिस

अंजोरा पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली एक कोयले से भरी मालगाड़ी में एक युवक चढ़ा गया है। युवक को लोगों ने उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

युवक की पहचान में जुटी जीआरपी

राजनांदगाव जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता करने में लगी है कि आखिर युवक कौन था। वो कहां का रहने वाला था और मालगाड़ी के इंजन में कहां से चढ़ा। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि युवक ने ऐसा खुदकुशी करने की नियत से किया या अन्य कारणों से ऐसा हुआ।

Related Articles

Back to top button