CG में 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ ट्रांसफर:बस्तर में सीएम साय ने लॉन्च किया महतारी वंदन ऐप; 3 SDM दफ्तरों की नींव रखी
By Dinesh chourasiya
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी कर दी है। 70 लाख महिलाओं के खातों में 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जगदलपुर में कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मेलन में उन्होंने महतारी वंदन ऐप भी लॉन्च किया।
इसके साथ ही CM साय बस्तर जिले को 8 करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 2752 स्व सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन बांटे गए। सीएम साय एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया।







इससे पहले CM साय ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही जगदलपुर, तोकापाल और लोहंडीगुड़ा SDM कार्यालय का लोकापर्ण किया है। SDM कार्यालय खुलने से जगदलपुर के लगभग 3 लाख, तोकापाल के 2 लाख 65 हजार और लोहंडीगुड़ा के करीब 1 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।

बस्तर जिले में ये विकास कार्य
- दंतेश्वरी कन्या काॅलेज के सामने कलेक्टोरेट परिसर में 48-48 लाख की लागत से 3 SDM कार्यालय बनेंगे।
- तोकापाल और लोहंडीगुड़ा में 66.49 लाख की लागत से नया तहसील कार्यालय बनेगा।
- लोहंडीगुड़ा और बुरगुम थाने का लोकार्पण।
- जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में DMF मद के तहत 1 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन अन्नपूर्णा रसोई घर का लोकार्पण।
- महारानी अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ होगा।
महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी




प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। महिलाओं को हर महीने एक हजार यानी सालाना 12 हजार रुपए मिल रहे हैें।
जिलेवार मिले आवेदनों की जानकारी
- कोरबा में 2 लाख 63 हजार 956
- बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584
- कबीरधाम में 2 लाख 45 हजार 193
- कोण्डागांव में 1 लाख 30 हजार 32
- सूरजपुर में 2 लाख 02 हजार 12
- बस्तर में 1 लाख 75 हजार 556
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 87 हजार 212
- जशपुर में 2 लाख 23 हजार 65
- रायगढ़ में 2 लाख 96 हजार 599
- दुर्ग में 3 लाख 59 हजार 813
- गरियाबंद में 1 लाख 85 हजार 293
- जांजगीर-चांपा में 2 लाख 98 हजार 121
- बलौदाबाजार में 3 लाख 31 हजार 18
- बालोद में 2 लाख 52 हजार 597
- बिलासपुर में 3 लाख 78 हजार 85
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 2 लाख 277
- राजनांदगांव में 2 लाख 62 हजार 809
- दंतेवाड़ा में 55 हजार 146
- सरगुजा में 2 लाख 27 हजार 880
- कोरिया में 60 हजार 896,
- रायपुर में 5 लाख 54 हजार 678
- सक्ती में 2 लाख 440
- बेमेतरा में 2 लाख 67 हजार 691
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1 लाख 13 हजार 817
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982
- धमतरी में 2 लाख 56 हजार 11
- बीजापुर में 33 हजार 413
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447
- मुंगेली में 2 लाख 49 हजार 961
- महासमुंद में 3 लाख 36 हजार 42
- सुकमा में 50 हजार 287
- नारायणपुर में 26 हजार 27
- कांकेर में 2 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।








