छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू आज दुर्ग में:केंद्र सरकार के बजट को लेकर चर्चा कर रखेंगे अपनी बात, साइंस कॉलेज में होगा कार्यक्रम

By Dinesh chourasiya

तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री - Dainik Bhaskar

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू आज दुर्ग प्रवास पर रहेंगे। दुर्ग के साइंस कॉलेज में उनका एक कार्यक्रम रखा गया है। उसमें वो बीते दिनों पेश हुए केन्द्रीय बजट में यहां के इंटेलेक्चुअल्स को लेकर बुद्धिजीवियों चर्चा करेंगे और अपनी बातों को रखेंगे।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू केंद्रीय बजट पर चर्चा करने दुर्ग आ रहे हैं। मंत्री बनने के बाद तोखन साहू दूसरी बार दुर्ग आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरान उनके भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है।

बजट में बुद्धिजीवी वर्ग से संवाद करेंगे

BJP के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू अपने प्रवास के दौरान पत्रकारों से भी चर्चा करेंगें। प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी की लीडरशिप में चल रही केन्द्र सरकार में महती भूमिका निभा रहे केन्द्रीय मंत्री के बजट में बुद्धिजीवी वर्ग से संवाद करेंगे। यह संवाद दुर्ग स्थित शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय यानि साइंस कॉलेज दुर्ग में होगा।

BJP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत का कार्यक्रम भी रखा

उनके कार्यक्रम की बात करें तो वो शनिवार दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हेंगे। इससे पहले सर्किट हाउस दुर्ग में दोपहर 12.30 बजे वो पत्रकारों से चर्चा करेंगे। दोपहर बारह बजे भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (BIT, Durg) के सामने BJP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत का कार्यक्रम भी रखा है।

Related Articles

Back to top button