छत्तीसगढ़

बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर सड़क पर विपक्ष…बडे़ नेताओं ने बनाई दूरी:पटना में बैरिकेडिंग तोड़ी, अखिलेश ने कहा-ब्यूरोक्रेट्स चला रहे सरकार

By Dinesh chourasiya

बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं व लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने प्रतिरोध मार्च निकाला है। इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ता बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया। पटना में इनकम टैक्स चौराहे से मार्च शुरू होकर डाकबंगला चौराहे पर खत्म हो गया।

इस मार्च में राजद-कांग्रेस, माले और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन इनकम टैक्स गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए।

हालांकि, इस प्रदर्शन से बड़े कद के नेताओं ने दूरी बनाई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा अन्य पार्टियों से कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।

ब्यूरोक्रेट्स चला रहे सरकार

भास्कर से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कहा कि बिहार में जो लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था है, इसमें कई पत्रकारों की भी हत्या हो चुकी है। 4-5 ब्यूरोक्रेट्स से सरकार चला रहे हैं। लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है।

लालू सरकार में भी इस तरह से हत्या नहीं हो रही थी। वहीं लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर कल हुई सीएम की बैठक पर कहा कि वो दिखावा है। जब महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च की बात की तो बैठक बुलाई गई। जबतक काबिल अफसर की नियुक्ति नहीं होगी, हालात नहीं सुधरेंगे।

वहीं राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाही ने कहा कि नीतीश कुमार फेल हो चुके हैं। बिहार उनसे नहीं संभल रहा है।

मार्च में शामिल नहीं हुए बड़े नेता

प्रतिरोध मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को छोड़ दें तो इंडिया गठबंधन की ओर से कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ। यहां तक कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष या लालू परिवार के सदस्यों ने भी इससे दूरी बना ली।

बता दें कि 22 जुलाई से बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, उससे पहले विपक्षी पार्टियां अपनी गोलबंदी तेज कर रही है। नीतीश सरकार को घेरने के लिए सड़क पर भी आंदोलन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button