छत्तीसगढ़

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे:I.N.D.I.A ने 10, NDA ने 2 सीटें जीतीं; एक निर्दलीय के खाते में गई

By Dinesh chourasiya

7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। जीत के बाद पश्चिम बंगाल, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और तमिलनाडु में जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता और नेता।

मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आए। इनमें से I.N.D.I.A ने 10, NDA ने 2 सीटें जीतीं।

सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, AAP-डीएमके ने 1-1 सीटें जीती हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 2 सीटें गई हैं। एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है।

इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं। कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू के पास 1, आप के पास 1, डीएमके के पास 1, बीएसपी के पास 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं।

नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, ‘उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।’

NDA: 13 में से भाजपा 9 हारी; सहयोगी दलों ने भी दो सीटें गंवाई
NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

INDIA: कांग्रेस 13 में से 4 पर जीती, सहयोगी दल ने एक सीट जीती
INDIA ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9, RJD 1, CPI (M) 2 और DMK एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।

पंजाब में AAP, पश्चिम बंगाल में TMC एकतरफा जीती
पंजाब में एकमात्र सीट AAP ने जीत ली। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं। यहां TMC अकेले चुनाव लड़ी।

हालांकि कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर AAP और कांग्रेस को INDIA गठबंधन का हिस्सा बताते हुए लिखा- INDIA गठबंधन ने 13 में से 10 सीटें जीत ली हैं। पार्टी ने सातों राज्यों की सीटों की डिटेल के साथ AAP और तृणमूल कांग्रेस का भी नाम लिखा।

राज्यवार जीत-हार क

Related Articles

Back to top button