
राष्ट्रीय
जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे; अगले हफ्ते लेंगे शपथ
By Dinesh chourasiya
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनका अपॉइंटमेंट अगले हफ्ते होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक पेपरवर्क जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। दोनों जजों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या पूरी 34 हो जाएगी, जिसमें CJI भी शामिल हैं।
जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह फिलहाल जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के प्रमुख जस्टिस हैं, वे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बनने वाले मणिपुर के पहले जज होंगे। जस्टिस आर महादेवन मद्रास हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को दोनों जस्टिस के नामों की सिफारिश की थी।














