छत्तीसगढ़

CG में कबाड़ की आड़ में गौ-तस्करी का चौंकाने वाला खुलासा, ट्रकों में देवी-देवताओं के नाम के पीछे कसाई का काम

By Dinesh chourasiya

 

 

 

रायपुर। रायपुर में अवैध कबाड़ का सबसे बड़ा काम करने वाले सलीम कबाड़ी के यार्ड में कार्रवाई के दौरान रायपुर पुलिस को गौ-तस्करी से जुड़े सनसनीखेज और चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। सरकारी जमीन में सलीम कबाड़ी के कब्जे को तोड़ने के दौरान यार्ड से ऐसे ट्रक मिले हैं जिनमें गौ तस्करी को लेकर बदलाव किए हुए थे।

यहीं नहीं यार्ड किसी मिश्रा जी के नाम से संचालित था और उसमें खड़े ट्रकों में देवी-देवताओं के नाम से ट्रांसपोर्ट का नाम दर्ज था। एएसपी लखन पटले ने बताया की सलीम कबाड़ी के बेटे और साथियों के खिलाफ मवेशी तस्करी के अपराध दर्ज हैं। इस मामले में भी ऐसे ही तथ्य मिले हैं जिनकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button