छत्तीसगढ़

दुर्ग में वायर से घोंटा छोटे भाई का गला:जमीन के पट्टे के लिए होता था लड़ाई-झगड़ा; बेटे के साथ मिलकर किया मर्डर

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के गले में बिजली की तार लिपटी मिली है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नानू निषाद (26 वर्ष) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।​​​​ मोहन नगर पुलिस ने मर्डर के आरोपी बड़े भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। नानू नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। बड़े भाई से वह अपनी जमानत के लिए जमीन का पट्टा मांग रहा था।

हत्या के आरोपी पिता और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गले में वायर लपेटकर कसने से मौत

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि नानू निषाद की उसके घर में घुसकर हत्या की गई है। पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर गले में वायर को तीन बार लपेटकर कस दिया गया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल की जांच करते हुए मोहन नगर थाने के पुलिसकर्मी।

जमानत के लिए पट्टा ना देने की बात पर झगड़ा

ASP अभिषेक झा ने बताया कि नानू निषाद नशे का आदी था। वह आए दिन लड़ाई-झगड़े करता था। पिछले महीने ही पुलिस ने उसे मोहल्ले में मारपीट के मामले में जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि नानू ने अपने बड़े भाई श्रीराम निषाद (46 वर्ष) से जमानत के लिए पट्टा देने की बात कही थी। जब बड़े भाई पट्टा नहीं दिया तो वह झगड़ा करने लगा।

शुक्रवार शाम को भी नशे की हालत में वह अपने बड़े भाई के मकान में घुसकर झगड़ा करने लगा। यह देख भतीजा खिलावन निषाद (26 वर्ष) उससे उलझ गया। झगड़ा बढ़ने पर बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस के अधिकारी और थाना प्रभारी।

पिता के फंड को लेकर भी था विवाद

पुलिस की जांच में ये भी पता चला है नानू निषाद का पिता गुहाराम निषाद FCI गोदाम में सरकारी हम्माल था। रिटायरमेंट में उसे कुछ फंड मिला था। उसको लेकर भी नानू आए दिन घरवालों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। नशे की हालत में झगड़ा करने से उसके पिता और घर के बाकी लोग काफी परेशान थे।

Related Articles

Back to top button