छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा है उठाई गिरी का मामला … सोनार दुकान के सामने से लाखों के आभूषण से भरे बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश,  जिले के बाहर जाने वाले सीमा पर पुलिस ने की नाकेबंदी 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर।  : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी के दुकान के सामने से आभूषण से भरा बैग लूटकर भाग निकले है. बताया जा रहा है कि बैग लाखों के आभूषण से भरा था, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सरकण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्राफा कारोबारी की दुकान के सामने से लाखों के आभूषण से भरा बैग पार हो गया है। दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की वारदात से सराफा व्यापारियों में दहशत फ़ैल गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। घटना के बाद शहर भर के थानों के सीमा क्षेत्रो में नाकेबंदी कर दी गई है। साथ ही चेकिंग प्वाइंट में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button