छत्तीसगढ़

CG में नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को CM साय ने दी श्रद्धांजलि,

By Dinesh chourasiya

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे

मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।’

Related Articles

Back to top button