छत्तीसगढ़
दुर्ग के सेप्टिक टैंक में मिला युवक का शव:दो से तीन दिन पुरानी होने की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त पुलिस जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम खुरसुल में बांधा के पास सेप्टिक टैंक में एक युवक की लाश मिली है। लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह दो से तीन दिन पुरानी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम खुरसुल के एक सूने घर की सेप्टिक टैंक में युवक की लाश मिली है। यह मकान भिलाई निवासी केदार कुमार पात्रो का बताया जा रहा है। ग्राम खुरसुल में उसका ढाई एकड़ का खेत है और वहां पर स्टोर रूम के लिए दो मंजिला मकान बनाया गया है।







जिसके सेप्टिक टैंक में युवक की लाश मिली है। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भिजवा दिया है। वहीं, उसकी शिनाख्ती के लिए प्रयास किया जा रहा है।







