छत्तीसगढ़

CG : ट्रेन के अंदर नशे में धूत जवान ने की दुर्ग निवासी महिला पर की पेशाब AC कोच में कर रही थी सफर; महिला के शिकायत के बाद RPF 

By Dinesh chourasiya

गोंडवाना एक्सप्रेस के AC कोच में ऊपर की बर्थ पर नशे की धुत्त में था जवान और महिला नीचे की सीट पर बैठी थी। - Dainik Bhaskar

गोंडवाना एक्सप्रेस के AC कोच में नशे में धुत सेना के एक जवान ने सीट पर ही पेशाब कर दी। पेशाब नीचे सीट पर बैठी रही हैं दुर्ग निवासी महिला यात्री पर गिरी। पहले तो महिला यात्री कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जैसे ही उसे पेशाब गिरने का एहसास हुआ तो उसने विरोध किया।

महिला के साथ उसका 7 साल का बेटा भी था। महिला दिल्ली से दुर्ग आ रही थी। महिला ने आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद पति ने ऑनलाइन रेलवे से और आसपास के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर में शिकायत की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का सैंडल पहना तो हुई थी बहस

दुर्ग के मुखर्जी नगर निवासी महिला ने बताया कि, वो दिल्ली अपने रिश्तेदारी में गई थी। 11 जून को लौटने के दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान मथुरा स्टेशन के पास से एक युवक ट्रेन में चढ़ा। उसकी सीट बी-9 कोच में 24 नंबर थी, जबकि प्रीति सिंह का बर्थ नीचे का 23 नंबर था।

महिला ने बताया कि, जब युवक बर्थ पर पहुंचा, तो उसकी हरकतें अजीब थी। बर्थ के ऊपर अपने ट्रॉली बैग को रख दिया था। जिससे टीटीई को चोट भी लगी। टीटीई ने जब टोका तो युवक ने उल्टा उसे ही धमका दिया।

कुछ देर बाद महिला की सैंडल पहनकर बाथरूम जाने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन वह फिर भी पहनकर जाऊंगा ही कहकर जाने लगा। महिला थोड़ी सख्ती से पेश आई, तब उसने सैंडल उतारी।

बेसुध हालत में सीट पर की पेशाब

महिला ने बताया कि, वह अपने 7 साल के बेटे के साथ अपनी बर्थ पर बैठी थी। बेटा लेटा हुआ था। तभी अचानक ऊपर वाली सीट से कुछ पानी जैसा गिरने लगा। वहां से तुरंत बेटे को लेकर उठ गई। कुछ देर बाद समझ आया कि ऊपर बर्थ में लेटे युवक ने पेशाब किया है।

महिला को गुस्सा आया, उसने ऊपर बर्थ पर सो रहे युवक से कुछ कहा, लेकिन वह बेसुध था। आसपास के लोगों ने भी उससे कहा, लेकिन वह नशे में धुत था। एक लड़के ने हेल्पलाइन नंबर में फोन किया। महिला ने अपने पति को फोन कर आपबीती बताई।

शिकायत पर महिला से ही हुई पूछताछ, जवान पर कोई एक्शन नहीं

पति हिमाचल सिंह ने रेलवे, पीएमओ, आरपीएफ और जीआरपी को एक्स पर ट्वीट किया। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर-झांसी में टीटीई और आरपीएफ के जवानों ने अटेंड किया।

महिला ने बताया कि, पति की शिकायत के बाद उनके सीट के पास आरपीएफ और रेलवे से कुछ लोग आए। वो लोग ऐसा बर्ताव कर रहे थे जैसे मैंने ने ही कुछ गलत कर दिया हो। जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात से वो और उसका परिवार काफी नाराज हैं।

महिला के पति ने रेलवे से की शिकायत।
महिला के पति ने रेलवे से की शिकायत।
शिकायत पर रेलवे का जवाब।
शिकायत पर रेलवे का जवाब।

आरपीएफ ओसी बोले- जवान नशे में था, पैंट गीली थी

आरपीएफ ओसी संजय आर्या ने बताया कि, कंट्रोल से सूचना मिली थी जिसके आधार पर आरपीएफ के स्टाफ ने ट्रेन को अटेंड किया था, लेकिन गोंडवाना एक्सप्रेस में बी-9 कोच के सीट नंबर 23 पर महिला यात्री नहीं मिली। इसलिए सेना के जवान को ट्रेन से नहीं उतारा गया। सेना का जवान शराब के नशे में था। वह सो रहा था। उसकी पैंट गीली थी।

Related Articles

Back to top button