छत्तीसगढ़

बुधवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह-बिलासपुर से बड़ी संख्या में जाएंगे नेता और कार्यकर्ता

By Dinesh chourasiya

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के निर्देश पर 12 जुलाई को रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मौन सत्याग्रह किया जाएगा ।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि श्री राहुल गांधी देश मे प्रजान्त्रत को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

माननीय राहुल गांधी जी की बढ़ती लोक प्रियता,आक्रमकता और भाजपा के भ्रष्टचार के विरुद्ध मुहिम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बौखलाये हुए है और माननीय राहुल गांधीजी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी जाती है।
जबकि राहुल गांधी ने लोकसभा में केवल इतना पूछ लिये कि  शेल कम्पनी द्वारा 20 हजार करोड़ जो अडानी की कम्पनी में  लगा है । किसकी है? बस  राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त हो गई ।

कांग्रेस ने इसके विरोध में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कर रही है । अध्यक्ष द्वय ने कांग्रेसजनों से अपील की है कि   मौन सत्याग्रह में कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो ।
प्रदेश पदाधिकारी, विधायक , महापौर,शहर कार्यकारिणी ,ज़िला कार्यकारिणी , अपैक्स बैंक, मण्डल, निगम,आयोग,बोर्ड के सदस्य,मंडी , अरपा प्राधिकरण, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, सहकारी बैंक, ज़िला पंचायत,जनपद पंचायत,नगर पंचायत, नगर निगम ,नगर परिषद ,के निर्वाचित सदस्य, सांसद और विधायक प्रत्यशी ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,  पार्षदगण ,एल्डर मैन ,ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई , सोशल मीडिया ,आई टी सेल सभी प्रकोष्ठ, विभाग, मोर्चा और अन्य अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button