छत्तीसगढ़

542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग NDA 289, I.N.D.I.A. 221 सीटों पर बढ़त; जम्मू-कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे

By Dinesh chourasiya

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 289, I.N.D.I.A. 221 सीटों पर आगे चल रहा है।

पहले पोस्टल बैलट गिन गए। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

राज्यवार शुरुआती रुझान

राज्य सीटें NDA (भाजपा+)

बढ़त/जीत

INDIA (कांग्रेस+)

बढ़त/जीत

अन्य

बढ़त/जीत

उत्तर प्रदेश 80 38 39 1
महाराष्ट्र 48 5 1
आंध्र प्रदेश 42 20 0 4
पश्चिम बंगाल 42 20 3 19 (TMC)
बिहार 40 21 5 0
तमिलनाडु 39 0 3 2
मध्यप्रदेश 29 26 2 0
कर्नाटक 28 19 8 1
गुजरात 26 23 3 0/1
राजस्थान 25 14 10 1
ओडिशा 21 12 1 8
केरल 20
असम 14 9 4 1
झारखंड 14 9 5 0
पंजाब 13 0 10 1
छत्तीसगढ़ 11 8 1 0
हरियाणा 10 4 6 0
दिल्ली 7 4 3 0
जम्मू कश्मीर 5 2 2 1
उत्तराखंड 5 0 0 0
हिमाचल प्रदेश 4 4 0 0
मेघालय 2 0 1 1
अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 0
त्रिपुरा 2 2 0 0
गोवा 2 1 1 0
मणिपुर 2 1 0 1
लक्षद्वीप 1 0 0 0
पुडुचेरी 1 0 1 0
सिक्किम 1 0 0 1
मिजोरम 1 0 0 1
नगालैंड 1 0 1 0
अंडमान निकोबार 1 1 0

Related Articles

Back to top button