
दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के विजय बघेल 2483 से आगे, शुरूआती रूझानों में राजेंद्र साहू पीछे
By Dinesh chourasiya
लोकसभा चुनाव में दुर्ग संसदीय सीट से कौन सांसद बनेगा इसका फैसला दोपहर तक हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दुर्ग में 25 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू के बीच है। 26 अप्रैल को दुर्ग लोकसभा में कुल 67.33 फीसदी मतदान हुआ है।
दुर्ग लोकसभा के लिए 9 विधानसभा सीटें है। 6 विधानसभा में हुए मतदान की गणना शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में हो रही है। वहीं तीन विधानसभा साजा, बेमेतरा नवागढ़ की काउंटिंग बेमेतरा में हो रही। यहां 14 राउंड में काउंटिंग होगी।








सबसे अधिक बूथ अहिरवारा में हैं। इसलिए यहां की काउंटिंग लंबे समय तक चलेगी। वहीं भिलाई में 167 बूथ है, इसलिए सबसे पहले यहां की काउंटिंग पूरी होगी।
ऐसे होगी मतगणना
8 बजे डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी जिसके लिए गणना हाल में 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके बाद ठीक 8.30 बजे EVM से मतगणना शुरू होगी। ईवीएम की मतगणना के लिए जिले के 6+3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हॉल में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल में मतगणना के लिए दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।




मतगणना स्थल पर ये चीजें रहेंगी बैन
- कैल्कुलेटर
- लैपटॉप
- आई-पैड
- मोबाइल
- कैमरा
स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण
- पान
- बीड़ी
- सिगरेट
- गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थ







