
भिलाई शहर के विकास लिए की गई घोषणाओं के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने निगम सभागार में महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने ली बड़ी बैठक, शहर विकास के महत्वपूर्ण कार्यों की भी हुई समीक्षा
भिलाई नगर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भिलाई में विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं को शीघ्रता से पूर्ण कराने आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के अधिकारियों की बड़ी बैठक ली। बैठक में महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा भिलाई के विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाना है, इसके लिए उन्होंने बैठक में घोषणाओं के अनुरूप कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में समस्त जोन के अभियंता मौजूद रहे। इस दौरान शहर विकास के महत्वपूर्ण कार्यों की गहन समीक्षा भी बैठक में की गई।
सभी अभियंताओं को अलग-अलग प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी बैठक में सौंपी गई है ताकि प्रोजेक्ट को लेकर प्रगति में इजाफा हो और अतिशीघ्र कार्य पूर्ण किया जा सके। शहर के विकास के लिए कई सारे प्रोजेक्ट पर अमल किया जा रहा है। सभी अभियंताओं से बारी-बारी से मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से संबंधित कार्यों तथा निगम के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गई। लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सड़कों के डामरीकरण कार्य का काम महापौर एवं आयुक्त ने शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश बैठक में दिए हैं। प्रगति रत प्रमुख कार्यों की समीक्षा लेते हुए कार्य को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने कहा गया हैं।







अप्रारंभ व लंबित कार्य की भी रिपोर्टिंग सबंधित अभियंता से ली गई तथा प्रोग्रेस लाने आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के कार्य तथा शहर विकास के लिए प्रमुख कार्यों के तहत बैठक में विशेष रुप से सड़क डामरीकरण कार्य, गारमेंट फैक्ट्री, बीपीओ कॉल सेंटर, अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क, सुपेला अस्पताल का रिनोवेशन कार्य, सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण कार्य तथा तारामंडल निर्माण कार्यों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। आज की बैठक में प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, संजय बागड़े, चंद्रकांत सिंह परघनिया, कुलदीप गुप्ता, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर तथा सभी जोन के सहायक अभियंता एवं उप अभियंता आदि मौजूद रहे।







