
छत्तीसगढ़
फूलो देवी नेताम ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले महिला कांग्रेस में होगा फेरबदल
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संगठन और सरकार में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फूलोदेवी नेताम 7 साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं। वह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं।


















