छत्तीसगढ़

आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दुर्ग सीएम भूपेश बघेल  :मुख्यमंत्री 40 करोड़ के विकास कार्यों का कालोकार्पण एवम भूमि पूजन करेंगे

By Dinesh chourasiya

दुर्ग न्यूज़ ✍️मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  दुर्ग में रहेंगे। वे पुरानी गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शहर में 39.75 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई पहुंचेंगे।

जहां से वे दीपक नगर जाएंगे। वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण एवं गंज पारा में सत्ती चौरा मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे से 1.55 बजे तक पुरानी गंजमंडी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 5 से 6.30 बजे तक समाज सेवी संस्थाओं और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button