उत्तरप्रदेश

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, तभी सड़क पर ही थम गई पांच लोगों की सांसे

By Dinesh chourasiya

 

 

 

शाहजहांपुर:  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शेरा मऊ दक्षिण इलाके में शुक्रवार को शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के हुई जब पीड़ित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई या उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान रघुवीर (34) और उसकी पत्नी ज्योति (30) तथा उनके बच्चे अभि (तीन) कृष्णा (पांच) एवं साली जूली (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर में चोट लगने के कारण संभवत: उनकी मृत्यु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button