छत्तीसगढ़

बाल-बाल बचे सीएम भूपेश बघेल, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक

By Dinesh chourasiya

 

देखते ही देखते कुछ क्षणों के लिए उसे जगह पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया, लेकिन कहा जाता है कि अंत भला तो सब भला। फिलहाल सब ठीक है।

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ में चुनावी आमसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि पायलट की गलती की वजह से यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन यह गनीमत रही कि सब कुछ ठीक है और इस घटना में मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे, यहां पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और काफी संख्या में लोग यहां मौजूद थे, देखते ही देखते कुछ क्षणों के लिए उसे जगह पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया, लेकिन कहा जाता है कि अंत भला तो सब भला। फिलहाल सब ठीक है।

 

Related Articles

Back to top button