छत्तीसगढ़

दिल्ली इग्नोर कर रही थी इसलिए मार डाला’, साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे

By Dinesh chourasiya

 

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सरेआम नाबालिग लड़की की बर्बर तरीके से हत्या करने वाले आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी साहिल से इस मामले में काफी देर तक पूछताछ की।  जिसमें उसने बताया कि उसने जो किया, उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। इससे पहले दोनों के बीच रिलेशन की बात सामने आयी थी। आरोपी ने बताया कि साक्षी उसे काफी दिनों से नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए उसने बेहरमी से लड़की को मौत के घाट उतार दिया। बीते दिन सोमवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की एक गली में लड़के ने अंधाधुंध लड़की पर चाकू से वार करता किए, सिर्फ इतना ही इसके लड़के लड़की बड़े से पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

रोप ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साहिल के मुताबिक, वह दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की उसे काफी दिनों से इग्नोर कर रही थी इसलिए उसने लड़की की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते समय वह गुस्से आगबबूला था। पूछताछ में साहिल ने बताया कि हत्या के बाद वह रिठाला गया था, जहां उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को छिपाया।  इसके बाद साहिल बुलंदशहर गया। जहां उसने दो बार बस बदली। साहिल बचने के लिए पूरी चालाकी कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद साहिल ने अपना फोन बंद कर दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button