रायपुर में अर्धनग्न हालत में नाबालिग से मारपीट, बड़ा भाई सरेआम पीटते हुए थाने ले गया, बोला- सूखे नशे की लत से परिवार परेशान फिर पुलिस ने लिए किया ये फैसला
By Dinesh chourasiya

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रही है लेकिन नशाखोरी पर पूरी तरह लगाम अब भी नहीं लग पाई है। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें बड़ा भाई छोटे भाई की नशे की आदत से परेशान होकर उसे थाने ले जाता है। थाने पहुंचकर उसने कहा कि पूरा परिवार इससे परेशान है। ये हर दिन सूखा नशा करके घर में हंगामा करता है।

अर्धनग्न हालत में नाबालिग सड़क पर







आमापारा चौक से आजाद चौक थाने की ओर एक दुबला पतला सा 16-17 साल का लड़का अपने छोटे भाई को बीच सड़क पीटते हुए चल रहा था। छोटे भाई ने ऊपर शर्ट भी नहीं पहन रखी थी। दोनों नंगे पांव थे। छोटा भाई लगातार रो रहा था, बीच सड़क में चीख रहा था।
।मुंह में पानी भी फेंकते दिखा
बड़ा भाई उसे नशा करने की लत को लेकर पीट रहा था। साथ ही बीच बीच में हाथ में पकड़े बोतल का झूठा पानी भी चेहरे में फेंक दे रहा था। वहां से गुजर रहे लोग इसे देखते फिर कोई तमाशा सोचकर आगे बढ़ जा रहे थे। जैसे-तैसे बड़ा भाई उसे लेकर थाने पहुंचा।




थाने के बाहर बवाल, कहा-नशाखोरी से हलाकान हो गए
तभी थाने के गेट पर पीछे से दौड़ते आ रहे, एक परिचित ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो वहां पर इनके बीच आपस में हाथापाई हो गई। बड़ा भाई छोटे भाई को हर हाल में पुलिस को सौंपना चाहता था। वो लगातार कह रहा था कि ये इतनी कम उम्र में ही सूखा नशा करके घर आता है, फिर घर में हंगामा करता है। इसकी आदत से पूरा परिवार परेशान हो गया है।
थाने में बाहर से लौटे
इस हंगामे को देखते हुए थाने के बाहर कुछ पुलिस वाले आए पूरा मामला जानने के बाद बाद पुलिस कर्मियों में उन्हें डांट फटकार लगाई। फिर उसे दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। लेकिन क्या इतने भर से ही उस बच्चे को और उसके परिवार को नशे से निजात मिल जाएगा?? ये सवाल का जवाब पुलिस प्रशासन के जिम्मे रह जाता है।

मार्च महीने में नशे के खिलाफ कार्रवाई
मार्च माह में अब तक गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, अफीम एवं सौल्यूशन पर 20 से ज्यादा कार्रवाई की गई। 12 अंतरराज्यीय आरोपियों सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 1 क्विंटल से अधिक गांजा, 150 ग्राम अफीम और 1001 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त की गई है। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 732 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
तमाम दावा पर जमीनी हकीकत अलग
रायपुर पुलिस हर दिन अवैध नशे बेचने और सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। बावजूद इसके जिस तरह गली-मोहल्लों में अब भी नशाखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। टिकरापारा पुलिस ने भी 2 दिन पहले 5-6 लड़कों को पकड़कर उठक बैठक करवाई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ये लड़के भी एक खाली जमीन में छिपकर नशा कर रहे थे।




