छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह दिल्ली दौरे से पहुँचे रायपुर, एयरपोर्ट पर JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह ने किया स्वागत…..

By Dinesh chourasiya

रायपुर – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली के दौरे पर थे। डॉ रमन आज रायपुर लौट आये है। डॉ रमन का स्वागत सत्कार करने सिर्फ बीजेपी के नेता ही नही पहुंचे थे बल्कि जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह भी उनके साथ थे। धर्मजीत सिंह ने भी डॉ रमन सिंह की एयरपोर्ट पर आगवानी की।

वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी से JCCJ पार्टी से ही विधायक हैं। कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे वे भाजप में प्रवेश करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, और छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन के समक्ष वे BJP की सदस्तयता ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मजीत सिंह BJP प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button