छत्तीसगढ़

मातम में बदली खुशियां: शादी समारोह में जा रही कार का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में 3 की मौत और 6 घायल, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर

By Dinesh chourasiya

मातम में बदली खुशियां: महाराष्ट्र के गोंदिया में आज दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए लोग एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस भयावाह सड़क हादसे का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसे देखने वालों के होश उड़ गए.

देखें हादसे का CCTV वीडियो –

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि तेजरफ्तार कार तीन चार पलटी मारकर पास ही में एक घर के सामने राखी ईंटों से जा टकराई. हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहा एक शख्स बाला-बाल बच गया, वरना कार की चपेट में आने से वह हादसे का शिकार हो जाता.

इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत एक 15 महीने के मासूम की मौत हो गई, मृतक महिलाओं की पहचान छाया अशोक इनवाते, निवासी करटी, अनुराधा हरिचंद कावळे निवासी करटी के रूप में हुई है.वहीं मासूम की केटीएस जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने की खबर है. इनके अलावा अन्य 6 गंभीर रूप से घायलों का केटीएस जिला अस्पताल में उपचार जारी है, गंगाझरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button