Uncategorized

गुटखा के लिए दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन, शिकायत लेकर थाने पहुंचे ससुराल वाले, जानें पूरा माजरा?

By Dinesh chourasiya

 

 

 

: आगरा। उत्तर प्रदेश से आए दिन अजीबो गरीब मामला देखने को मिलता है। ऐसे ही एक और खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आपको बता दें कि यह अजीबो गरीब मामला नशे की लत का है, जिस पर बवाल मच गया है। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि नशे से जितना दूर रहा जाए उतनी ही बेहतर होता है, लेकिन जिसको नशे की लत जाती है तो फिर छोड़ना मुश्किल हो जाता है।

जानें पूरा मामला

ऐसा ही एक मामला आगरा जिले से सामने आया है जहां पर एक नई नवेली दुल्हन गुटखा खाती थी। शादी के छ महीने बीत जाने के बाद जब पति को इस बात की भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन पत्नी ने गुटखा छोड़ने से इनकार कर दिया जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया और नई शादी टूटने की हालत में पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले के एक गांव का बताया जा रहा है जहां एक युवती की शादी लगभग 6 माह पहले हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी गुटखा खाती है, जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो विरोध किया। लेकिन पत्नी गुटखा छोड़ने को तैयार नहीं हुई।

गुटखे के लिए पति को छोड़ी दुल्हन

: इससे नाराज पति ने पत्नी को छोड़ दिया। परिवार मामले को लेकर परामर्श केंद्र पहुंचा। मामले में समझौता कराया गया पति पत्नी को घर ले गया। पत्नी ने चोरी छिपे फिर गुटखा खाया। पति को पता चल गया। रार हो गई। अब दोनों अलग हो गए हैं। परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी ने बताया एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें की पत्नी गुटखा खाती थी जिस वजह से पति ने उसे छोड़ने की जिद कर रहा था। दोनो को समझाया गया लेकिन दोनो नहीं मानें। उन्होंने बताया कि पत्नी का आरोप है कि पति दहेज के लिए छोड़ रहा है गुटखे की बात महज एक बहाना है। फिलहाल परामर्श केन्द्र ने मुकदमे के आदेश दे दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button