छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  राजधानी में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Dinesh chourasiya

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सबेरे 11 बजे से 11.55 बजे तक तेलीबांधा स्थित गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक माता सुंदरी पब्लिक स्कूल कचहरी चौक में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6 बजे तक शंकर नगर रायपुर में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button