
छत्तीसगढ़
भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, इस राज्य में सबसे ज्यादा 34 मामलों की पुष्टि, 24 घंटो में मिले 628 मरीज
By Dinesh chourasiya
देश में 24 घंटे में आए 600 से ज्यादा मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 केस आए हैं. वहीं केरल में एक व्यक्ति की मौत हुई है. ऐसे में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 33 हजार 334 हो चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड से 4 करोड़ 44 लाख 71 हजार 860 लोग ठीक हो चुके हैं. ऐसे में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. वहीं मृत्यु दर 1.19 फीसदी है.


















