छत्तीसगढ़

भिलाई में प्रभु यीशु के जन्म पर ट्विनसिटी सहित नंदिनी रोड के चर्चों में आधी रात कटे केक, कैंडल जलाकर की विशेष प्रार्थना 

By Dinesh chourasiya

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पूरा मसीही समाज खुशियों में डूबा रहा। रात 12 बजते ही प्रभु के जन्म का उत्सव मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बड़े दिन की बधाई दी। इससे पहले गिरजाघरों में गीतों के माध्यम से आराधना की गई। केक काटा गया। चर्च में तैयार किए गए गौशाला में प्रभु के जन्म की झांकी के दर्शन सभी ने किए। बाइबल के पाठ के साथ ही यीशु मसीह के जन्म की कथा सुनाई गई।

पवित्र प्रार्थना, जन्म प्रार्थना व सामूहिक प्रार्थना के बाद लोगों ने ‘बड़ा दिन मुबारक हो’ के नारे के साथ एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में पासवानों ने आराधना सभा में कहा कि लूका अध्याय 1 में लिखा हुआ है कि स्वर्ग दूत गीतों को गा रहे थे, जब उनका राजा पैदा हुआ। इस अवसर पर गिरजाघरों आकर्षक रौशनी से सजाया गया है। आज क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। चर्च और घरों में लोगों ने इस तरह गौशाला सजाई।

देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, मनाई खुशी इससे पहले युवा और बच्चे एक-दूसरे से पर्व की खुशियां बांटने में जुटे रहे। हर जगह गैदरिंग कर यीशु के आने का संदेश दिया गया। भिलाई-दुर्ग में मसीही समाज द्वारा क्रिसमस के आगमन का संदेश देने केरोल गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्म का सुसमाचार दिया गया। प्रभु की आराधना रात्रि 10.30 से 12.30 बजे तक की गई। आज सुबह 9 बजे से कार्यक्रम होंगे।

Related Articles

Back to top button