
छत्तीसगढ़
CG CRIME : काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा, लगातार होता रहा दुष्कर्म, अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
By Dinesh chourasiya
कबीरधाम। : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सगे मामा के लडके ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


















