देश-विदेश

भाजपा नेता की मौत के बाद भड़के कार्यकर्ता बोले आपकी कुर्सी अब नहीं बचेगी सीएम साहब

पटना: राजधानी पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में जहनाबाद से ताल्लुक रखने वाले एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नेता का नाम विजय सिंह है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे।

इस घटना की जानकारी बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्विट कर दी। बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई। कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। इतना ही नहीं लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।

Related Articles

Back to top button