छत्तीसगढ़

पुलिस थाने में रोजगार शिविर 18 दिसंबर से 31दिसंबर तक

By Dinesh chourasiya

गुंडरदेही| एसआईएस लि. बेरोजगार युवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराएगा। इसके लिए 18 से 31 दिसंबर तक पुलिस थाने में शिविर लगाया जाएगा। 18 दिसंबर को थाना परिसर गुंडरदेही, 19 को थाना परिसर अर्जुन्दा, 20 को थाना परिसर संजारी, 21 को थाना परिसर

बालोद, 22 को थाना परिसर डौंडीलोहारा, 25 को थाना परिसर राजहरा, 26 को डौंडी थाना परिसर, 27 को गुरूर थाना परिसर, 28 को देवरी थाना परिसर, 29 को पिनाकापर थाना परिसर, 30 को मंगचुवा थाना परिसर एवं 31 दिसंबर को सुरेगांव थाना परिसर में शिविर लगेगा। इस भर्ती शिविर में 400 सुरक्षा जवान, 25 सीआईटी एवं 200 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन कर जशपुर में एक माह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button