छत्तीसगढ़

भिलाई के जोन 1 खुर्सीपार में  ट्रांसपोर्टर ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो  चार बदमाशों ने घर में घुसकर की जमकर मारपीट।  आरोपियों की तलाश में पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

भिलाई के  छावनी थानांतर्गत कल रात जोन-1 में ट्रांसपोर्टर से शराब पीने के लिए कुछ युवकों ने रूपये मांगे और उसके द्वारा मना करने पर चाकू और कटर दिखाते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की है। देर रात घटना की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 327, 34, 452 और 506 के तहत कार्यवाही की है।
छावनी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक  , जोन 1 सडक नं 9 देना बैंक के पीछे निवासी जावेद खान (30 वर्ष) कल रात अपने घर पर था तभी लगभग पौने 9 बजे सोनू उर्फ मोटा, मनीष, जफर, कृष्णा एक राय होकर उसके घर के अंदर जबरदस्ती घुसे और शराब पीने के लिए रूपये मांगे। जावेद ने रूपया पैसा देने से मना किया तो आरोपी युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। सोनू ने चाकू और कृष्णा कटर निकालकर पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये हैं। जावेद की मां-बहन और पड़ोसी आर के विलियम ने बीच बचाव किया तो आरोपी युवक भाग खड़े हुऐ। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में लिया

Related Articles

Back to top button