
24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से संबंधित वार्डो में कल सुबह पानी सप्लाई बाधित रहेगी
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत पीडब्लूडी की लापरवाही से दवे पेट्रोल पंप पटेल चौक के निकट वाटर पाइपलाइन को डैमेज किया निगम सीमा अंतर्गत पद्मनाभपुर पानी टंकी,शंकर नगर,शक्ति नगर ,शनिचरी बाजार,गिरधारी नगर,ट्रांसपोर्ट नगर एवं हनुमान नगर कुल 7 पानी टंकियों में पानी भर नही पाएगा,
जिससे 24 एमएलडी फिल्टर प्लान्ट से संबंधित वार्डो में कल सुबह पानी सप्लाई नही हो पाएगी,42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से संबंधित वार्डो बोरसी,सिकोला भाठा,पोटिया,कतुलबोर्ड, सशीत बघेरा वार्डो में पानी सप्लाई की होगी।







आज दो स्थानों पर वाटर पाइपलाइन फूटने की जानकारी मिलने पर महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। महापौर ने पीडब्लूडी अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण दुर्ग शहर की जनता को पानी सप्लाई में रुकावट आती है।
उन्होंने कहा कि अब बिना लेआउट एवं निगम को जानकारी दिये बिना किसी भी तरह की खोदाई नहीं होने दी जाएगी।महापौर धीरज बाकलीवाल एव आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम अफसरों को निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द डेमेज पाइप लाइन की मरमत की जाए।







