छत्तीसगढ़

CMO छत्तीसगढ़ के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगी विष्णुदेव साय की DP.. कव्हर इमेज भी बदला

By Dinesh chourasiya

 

बता दें कि कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है।

 

रायपुर: विष्णुदेव से के नए मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए सीएम की तस्वीर लगा दी है। इनमे सीएमओ ट्विटर और फेसबुक शामिल है। इसी तरह साइट्स के कव्हर इमेज में भी बदलाव किया गया है। हालांकि अभी विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। लेकिन राजभवन की तरह से साय को नए मुख्यमंत्री का नियुक्ति पत्र हासिल हो गया है।

 

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डॉ रमन सिंह समेत भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से उन्हें बधाईयाँ और शुभकामनाएं मिली है। नए सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी और गृह जिले जशपुर में जश्न का माहौल है। उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है

बता दें कि कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है। साय तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button