
भिलाई के डबरापारा चौक में ट्रेलर ने कार के उड़ाए परखच्चे:तीन लोग पहुंचे अस्पताल
By Dinesh chourasiya

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू खुर्सीपार के डबरापारा क्षेत्र में एक कार को किसी ट्रेलर ने टक्कर मार दिया है। घटना रात तकरीबन 1.40 बजे हुई। एक कार भिलाई से रायपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर CG07 BG 8599 ने कार को अपनी चपेट में लिया।
हादसे के बाद मौके पर आने जाने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। उन्हें लोगों ने कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।







हादसे के बाद हुआ घंटों ट्रैफिक जाम
हादसे के बाद मौके पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों ने फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे गाड़ियों को रायपुर से भिलाई मार्ग में डायवर्ट किया। इसके बाद गाड़ियां धीरे धीरे निकली। बाद में क्रेन को बुलाकर वहां से गाड़ियों को हटवाया गया, तब जाकर कई घंटे बार जाम से मुक्ति मिली। इस दौरान वहां का ट्रैफिक रुक रुक कर चलता रहा। पुलिस भी मौके पर ट्रैफिक समस्या को दूर करने में लगी रही।

कहरा होने की वजह से भी दुर्घटना होने की आशंका




प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि घटना देर रात डेढ़ से दो के बीच थी। बारिश के बाद से ठंड बढ़ी है और रात में कोहरा भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि कोहरा के चलते भी पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक को दिखाई नहीं दिया होगा और उसने कार को अपनी चपेट में ले लिया।







