
CM बघेल ने पत्नी के साथ की धान की कटाई:चुनावी शोर से दूर खेत और खलिहान में दिखे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव कुरुदडीह पहुंचे। इस दौरान वो अपने धान के खेत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ हाथों में हसिया लेकर धान भी काटा। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि धनवान छत्तीसगढ़।
एक तरफ जहां मतदान के बाद सभी इस बात के इंतजार में हैं कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। इस सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कुछ अलग अंदाज में दिखे। वो पहले अपने परिवार के साथ भिलाई तीन स्थित अपने घर जाने वाले थे, लेकिन अचानक उनका प्लान बदला और वो पाटन ब्लॉक अंतर्गत अपने गांव कुरुदडीह पहुंच गए।








कुरुदडीह में अपने घर पर जाने के बाद वो अपनी गाड़ी से अपने धान के खेत पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पारंपरिक यंत्रों की पूजा की। इसके बाद सीएम और मिसेस सीएम दोनों ने अपने हाथों में आम किसान की तरह हसिया लेकर धान काटना शुरू कर दिया। सीएम ने धान काटने के बाद कहा कि इस बार धान की फसल अच्छी है।
सीएम भूपेश बघेल ने अपने परिवार के साथ मिलकर धान की फसल को देखा। साथ ही छत्तीसगढ़ी परंपरा “बढ़हौना” को निभाया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल, बहू और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पहुंचे धान की फसल को देखने




सीएम भूपेश ने धान की फसल काटने का शुभारंभ करने के ब्यारा पहुंचे। वहां धान की कतराई चल रही थी। इस दौरान उन्होंने वहां अपने धान की गुणवत्ता को परखा। सीएम ने अपने हाथों से धान की फसल को लिया और उसे रगड़कर उसकी नमी को देखा।
उन्होंने कहा कि ये धान में नमी को परखने का पुराना तरीका है। पुराने समय में जब धान की नमी को जांचने के साधन नहीं थे तो किसान इसी तरह से अपनी हथेलियों के बीच धान को रगड़कर उसमें मौजूद नमी का पता लगाते थे।







