
CG में नक्सलियों ने जगह-जगह बेनर पोस्टर लगाया, क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल
By Dinesh chourasiya
पखांजूर बेटियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत PV 91 के पास नक्सलियों ने बेनर पोस्टर फेंका है। IED होने की आशंका जताई जा रही है। बड़ी संख्या में सड़क के ऊपर बेनर पोस्टर लगाया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस एवं बीएसएफ के जवान पहुंच गए।
क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है। पुलिस बल ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। नक्सली लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए है। नक्सली का डर वैसे भी नक्सली क्षेत्रों में फैला रहता है, इस बीच ऐसी घटना होने से दहशत और बढ़ जाती है।







नक्सलियों ने बेनर फेंका जिसमें ये लिखा पाया गया है –




गाजा पर इज्रायल के युद्ध के खिलाफ
फिलिस्तीनी जनता के मुक्ति आदोलन के समर्थन में पीएलजीए की 23वीं वर्षगांठ को देश भर में मनाएं! वर्गसंघर्ष व गुरिल्ला युद्ध को व्यापक व तेज करें! प्रतिक्रांतिकारी सूरजकुंड रणनीतिक हमले को हराओ! क्रांतिकारी जनताना सरकारों को बचाएं व मजबूत करें! ब्राहमणीय हिंदुत्व फासीवादी आरएसएस-भाजपा के खिलाफ प्रचार-प्रतिरोध अभियान चलाएं!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)







