छत्तीसगढ़
CG में ढाबा की आड़ में चल रहा था पेट्रोल डीजल का अवैध कारोबार, पुलिस ने हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया
By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक ये अवैध कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा था. प्रशसन और पुलिस भी कई बा छापा मार चुकी है. लेकिन इसके बाद भी कारोबारियों के हौसले बुलंद थी. पकड़े गए 16000 लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम बनाकर दर्री सीएसपी रॉबिंसन, गुड़िया थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा, कटघोरा थाना प्रभारी तेज यादव के द्वारा ये कार्रवाई की गई है. तस्करों ने कुल मिलाकर 15860 लीटर डीजल पेट्रोल का यहां अवैध तरीके से भंडारण किया गया था.







फिलहाल इस मामले में ढाबा संचालक राजा जायसवाल, सेम टी आधा दर्शन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई के बाद जिले में चल रहे अवैध कारोबारियों में हड़कप मच गया








