छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा पाटन में 66.87 वोटिंग 

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।  :  छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा हैं। जिसमें 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस बीच चुनाव आयोग ने 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक 70 सीटों पर औसत प्रतिशत 55.31% मतदान हुआ है।
आपको बता दें कि केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
वहीं बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा पाटन में 66.87 वहीं सबसे कम रायपुर ग्रामीण में 38.3 फीसदी मतदान की खबर मिल रही है।

Related Articles

Back to top button