CG NEWS : मुख्यमंत्री के सलाहकार का नाम वोटिंग लिस्ट से कटा, चुनाव आयोग से शिकायत
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग का नाम रायपुर पश्चिम सीट के वोटर आईडी लिस्ट से काट दिया गया है. इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की मिडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री के सलाहकार कहते है कि कुछ दिनों पहले जब उनके घर प्रत्याशियों द्वारा भेजी जाने वाली पर्ची आई तो उसमें उनके नाम की पर्ची नहीं थी. उन्हें लगा कि संभवतः किसी तकनीकी कारण से पर्ची नहीं पहुंची होगी.

जिसके बाद उन्होंने अपने नाम की पर्ची खोजनी शुरू की. लेकिन जब वे अपने नाम की पर्ची लिस्ट में देखने निकले तो पता चला कि उनका नाम यहां से काट दिया गया है और उनका नाम रायपुर से 80 किलोमीटर दूर गुंडरदेही विधानसभा सीट में जोड़ दिया गया है. जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग में इस संबंध में शिकायत भी की.







हालांकि तब तक काफी देर हो गई थी और आज मतदान के दिन वे रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बालौद ज़िले के गुंडरदेही विधानसभा में वोट डालने पहुंचे.
उन्होंने जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए ग्राम झींका जाकर भी वोट डाला. जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट में ही वोट डाला.








