छत्तीसगढ़

CG BREAKING : वोटिंग के दौरान लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ बलौदाबाजार वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई है. सहोदरा की मौत से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. कसडोल थाना क्षेत्र का मामला.

बताया जा रहा है कि, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है. कसडोल निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. कहा जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button