छत्तीसगढ़

दुर्ग की 6 सीटों पर 11 बजे तक 18.88% मतदान:सरोज पांडे, देवेंद्र यादव और ताम्रध्वज साहू ने डाला वोट, ग्रामीण में सबसे अधिक 20.97% वोटिंग

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटें दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और वैशाली नगर में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1485 मतदान केंद्रों में करीब 30 हजार से अधिक बीएलओ की ड्यूटी लगी है। जिले में 14 लाख 32 हजार मतदाता हैं। जिले में 11 बजे तक 18.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।

भिलाई निगम के वार्ड-1 खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो 100 से ज्यादा लोग कतार में खड़े रहे। करीब 2 घंटे तक मशीन खराब रही।

विधानसभा 9 बजे तक वोटिंग % 11 बजे तक
दुर्ग ग्रामीण 7.25 20.97
दुर्ग शहर 3.65 17.62
भिलाई नगर 5.85 18.71
पाटन 5.78 21.67
अहिवारा 6.91 19.75
वैशाली नगर 3.75 15

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम पव्वारा के उच्च माध्यमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में आम जन से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सब हिस्सा लें। क्योंकि उनका वोट प्रदेश की उस दिशा में ले जाएगा, जो वो चाहते हैं। बीजेपी के पक्ष में प्रदेशवासी वोट करें। मोदी जी की गारंटी हैं। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध और महादेव सट्टा खिलाया गया। इसे बदलना चाहते हैं।

रायपुर नाका स्थित गुरु नानक प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में 85 साल की कांदी बाई ने वोट दिया।
रायपुर नाका स्थित गुरु नानक प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में 85 साल की कांदी बाई ने वोट दिया।
भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पत्नी श्रुतिका ताम्रकार के साथ मतदान किया।
भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पत्नी श्रुतिका ताम्रकार के साथ मतदान किया।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग के रायपुर नाका स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दुर्ग के रायपुर नाका स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम पव्वारा के उच्च माध्यमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र मतदान किया।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम पव्वारा के उच्च माध्यमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र मतदान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश के गांव कुरुद डीह में तैनात सुरक्षाकर्मी।
मुख्यमंत्री भूपेश के गांव कुरुद डीह में तैनात सुरक्षाकर्मी।
बेंगलुरु से आए भाई-बहन ऐश्वर्य अग्रवाल और आराधना अग्रवाल ने पहली बार वोट किया।
बेंगलुरु से आए भाई-बहन ऐश्वर्य अग्रवाल और आराधना अग्रवाल ने पहली बार वोट किया।

दोनों भाई-बहन ने कहा कि उन्हें वोट देने में काफी आनंद आया। शंकरा स्कूल सेक्टर 10 के बूथ क्रमांक 31 में दोनों ने अपने पिता मनोज अग्रवाल पत्रकार के साथ वोट किया। उन्होंने कहा है कि हर वोटर को अपने वोट का उपयोग करना चाहिए, तभी उन्हें राजनेताओं की गतिविधियों पर टिप्पणी करने का अधिकार है। दोनों ने सभी युवा साथियों से वोट देने की अपील की।

दुर्ग के कुरुद हाउसिंग बोर्ड में बूथ क्रमांक 138 में छठ व्रत धारी महिला ने वोट डाला।
दुर्ग के कुरुद हाउसिंग बोर्ड में बूथ क्रमांक 138 में छठ व्रत धारी महिला ने वोट डाला।

वहीं बीएसएफ और सीआरपीएफ, आईटीबीपी, और सेंट्रल आर्म फोर्स के अलावा सभी पैरामिलिट्री फ़ोर्सेस को तैनात किया गया है। इनमें से 735 मतदान केंद्रों में लाइव स्ट्रीमिंग की भी सुविधा दी गई है। जिसके माध्यम से केंद्रीय निर्वाचन आयोग इनकी निगरानी कर सकेगा।

दुर्ग जिले के छह विधानसभा सीटों के लिए 93 प्रत्याशी मैदान पर है। दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर और पाटन विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटे मानी जा रही है। अहिवारा और वैशाली नगर में भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वोटिंग के बाद मतदान दलों को भिलाई के शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने वीवीपैट और ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाना है।

जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : पाटन
2023 में कुल मतदाता 216661
पुरुष मतदाता 107574
महिला मतदाता 109086
थर्ड जेंडर 1
2018 में कुल मतदाता 195539
पुरुष मतदाता 97982
महिला मतदाता 97543
थर्ड जेंडर 14
2018 में मतदान 83.26
जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : दुर्ग ग्रामीण
2023 में कुल मतदाता 219978
पुरुष मतदाता 109526
महिला मतदाता 110447
थर्ड जेंडर 5
2018 में कुल मतदाता 199296
पुरुष मतदाता 100589
महिला मतदाता 98684
थर्ड जेंडर 23
2018 में मतदान 74.60
जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : दुर्ग शहर
2023 में कुल मतदाता 227244
पुरुष मतदाता 111426
महिला मतदाता 115797
थर्ड जेंडर 21
2018 में कुल मतदाता 201842
पुरुष मतदाता 100468
महिला मतदाता 101350
थर्ड जेंडर 24
2018 में मतदान 69.10
जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : भिलाई नगर
2023 में कुल मतदाता 168345
पुरुष मतदाता 84500
महिला मतदाता 83842
थर्ड जेंडर 3
2018 में कुल मतदाता 156660
पुरुष मतदाता 79817
महिला मतदाता 76838
थर्ड जेंडर 5
2018 में मतदान 67.53
जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : वैशाली नगर
2023 में कुल मतदाता 250471
पुरुष मतदाता 125410
महिला मतदाता 125050
थर्ड जेंडर 11
2018 में कुल मतदाता 223157
पुरुष मतदाता 113411
महिला मतदाता 109722
थर्ड जेंडर 24
2018 में मतदान 65.78
जिला : दुर्ग विधानसभा सीट : अहिवारा
2023 में कुल मतदाता 244255
पुरुष मतदाता 120942
महिला मतदाता 123301
थर्ड जेंडर 12
2018 में कुल मतदाता 220416
पुरुष मतदाता 110681
महिला मतदाता 109719
थर्ड जेंडर 16
2018 में मतदान 73.26

भिलाई नगर से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

भिलाई नगर दुर्ग की सबसे चर्चित सीट है। यहां भाजपा से प्रेम प्रकाश पाण्डेय और कांग्रेस से विधायक देवेंद्र यादव मैदान में है। भिलाई नगर से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन में 16 प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन में अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बीजेपी से सांसद विजय बघेल और जोगी कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी चुनाव मैदान में है।

दुर्ग ग्रामीण से 14 प्रत्याशी

दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से ललित चंद्राकर कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही आप पार्टी के संजीत विश्वकर्मा हैं।

वोरा के सामने दुर्ग में 23 प्रत्याशी

दुर्ग शहर से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा सहित 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वोरा को भाजपा से गजेंद्र यादव सहित 23 प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

अहिरवारा विधानसभा से सबसे कम 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button