छत्तीसगढ़

दुर्ग में पैसा बांटते भाजपा कार्यकर्ता पकड़ाया:40-50 महिलाओं को बुलाया गया था चुनावी केंद्रीय कार्यालय के पास, फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने दबोचा

By Dinesh chourasiya

गजेंद्र यादव का चुनाव कार्यालय दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय गंजपारा के पास एक युवक को 35 हजार रुपए के साथ पुलिस ने पकड़ा है। युवक भाजपा कार्यकर्ता है और उसने 40-50 महिलाओं को पैसा बांटने के लिए बुलाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गंजपारा दुर्ग में भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का केंद्रीय चुनाव कार्यालय है। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को गुरुवार दोपहर 12-1 बजे के बीच किसी ने शिकायत की थी। भाजपा कार्यालय में रुपए बंट रहे हैं। फ्लाइंग स्क्वायड टीम से जागेश्वर कौशल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।

दुर्ग कोतवाली टीआई महेश ध्रुव

फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने देखा कि चुनाव कार्यालय के पास 40-45 महिलाएं भीड़ लगाकर खड़ी हैं। साथ ही कुछ महिलाएं भाजपा कार्यालय के अंदर खाना खा रही थीं। टीम को देखकर एक भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष यादव गली की तरफ भागा। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से 35 हजार रुपए नगद जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह रुपए वह युवक महिलाओं को बांटने के लिए लाया था। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं ने कहा बुलाया गया था खाना खिलाने और पैसा देने के लिए

जब वहां खड़ी महिलाओं से पूछा गया कि वो वहां क्यों खड़ी है तो उन्होंने बताया कि भाजपा के लोगों ने यहां उन्हें पैसा देने के लिए और खाना खाने के लिए बुलाया था। जब मीडिया ने कैमरा उनकी तरफ किया और पूछा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Related Articles

Back to top button