छत्तीसगढ़

दुर्ग में रॉकेट पटाखे से स्पोर्ट की दुकान में लगी आग:दुर्ग में 4 घंटे में दो मंजिला शॉप जलकर खाक, लाखों का नुकसान

By Dinesh chourasiya

 

स्पोर्ट्स की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पोर्ट्स दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्राउंड, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई। इससे दुकान के अंदर रखे खेल, फिटनेस और कपड़े से जुड़े सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक का कहना है कि आग पटाखों के कारण लगी है।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली की रात 12.15 बजे सन्तराबाड़ी दुर्ग के जय हिंद स्पोर्ट्स दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत वहां तीन अग्निशमन वाहनों को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घटना स्थल पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

आग बुझाने में लगभग 4 घंटे का समय लगा

घटना स्थल पर जगह का अभाव होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। इससे आग बुझाने में लगभग 4 घंटे का समय लगा। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ी पानी और 160 लीटर फोम की बौछार करनी पड़ी। तब जाकर भीषण आग पर काबू पाया गया

रॉकेटनुमा पटाखे से लगी आग

दुकान मालिक विजय अग्रवाल का कहना है कि दुकान के अंदर रॉकेटनुमा पटाखे चले जाने से आग लगी है। आग लगने से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान करीब 50 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

दुकान के शटर को काटता युवक।

दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जला

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक दुकान के अंदर प्लास्टिक का सामान काफी अधिक मात्रा में था। वहां अलग-अलग फ्लोर में हेल्थ से जुड़े, स्पोर्ट्स क्लॉथ, स्पोर्ट्स के सामान और जिम से जुड़े सामान रखे थे। कर्मचारी शटर काटकर अंदर घुसे। तब तक रबर और प्लास्टिक से बने पूरे सामान को जलकर खाक हो गए। इससे आग और तेज भड़क गई थी।

Related Articles

Back to top button