
CG में साय-मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा, राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति और खुशवंत साहेब धर्मस्व विभाग संभालेंगे
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य दिया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। वहीं खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।
बता दें कि साय कैबिनेट में तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।







तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कारें भी पहुंची। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके समर्थकों में उत्साह दिखा, दुर्ग, आरंग और लखनपुर में आतिशबाजी की गई, जिंदाबाद के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके।
एक तरफ जहां मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने से समर्थक और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक भाजपा ने सीनियर विधायकों को दरकिनार कर दिया है। मंत्रिमंडल में शामिल न कर उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया और नए विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है।

बैज के मुताबिक कांग्रेस कार्यकाल में वरिष्ठ नेताओं की पूछपरख थी। नए विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया। सीनियर नेताओं को ही मंत्री बनाया गया। लेकिन भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई। धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकार शपथ ग्रहण में नहीं आना उसका उदाहरण है।










