छत्तीसगढ़

शिक्षक नगर में मैथलीशरण गुप्त वाचनालय मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया हिंदी दिवस

दुर्ग/  पालिक निगम 14 सितंबर 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था।हिंदी के महत्व को बढ़ाने और हर छेत्र में प्रसारित करने के उद्देश्य से 1953 से यह दिन मनाया जाता है। विद्यायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशानुरूप आज शिक्षक नगर में वार्ड पार्षद व शिक्षा विभाग खेल कूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने पहल करते हुए वार्ड 06 शिक्षक नगर में वृद्ध संग द्वारा हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया और विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया।सभी सदस्यों ने हिंदी के विषय पर अलग अलग विचार कविता के माध्यम से व्यक्त किए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. आर पी शर्मा जी, उपाध्यक्ष एन के ताम्रकार,डी ताम्रकार, आर एन श्रीवास्तव, के आर पी यादव, एस आर पाण्डेय, रजनीश वैष्णव,आर पी टिकरिया, पी के दिल्लीवार,रमेश कुमार, रमाकांत शर्मा, उमाशंकर फटेरिय, एन के पाण्डेय,अश्विनी कुमार शर्मा, सुभाष ढोके, अनिल तिवारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button