
CG में CBI की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:भूपेश बोले-सरकार प्रदीप मिश्रा से मदद ले, वे मंत्र फूंकते और सौरभ चंद्राकर को भारत ले आते
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और कई नेताओं पर CBI ने छापेमार कार्रवाई की। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, हमने महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में उनके प्रिय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के यजमान बने हुए हैं। अगर सरकार चाहे तो प्रदीप मिश्रा से मदद ले लेती, मिश्रा एक मंत्र फूंकते और तुरंत उनको दुबई से भारत ले आते, लेकिन वह भी नहीं हो पाया।







अलग-अलग कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें



अधिकारियों को रोकने का वीडियो आया था
बुधवार शाम जांच के बाद वापस लौट रही एजेंसी की गाड़ियों को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान अधिकारियों ने इसका वीडियो बनाया, जिससे प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज हो सकती है। वीडियो में भूपेश बघेल के बंगले से जांच टीम बैग लेते निकल रही थी, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की।









