Uncategorized

CG  : नाबालिग लड़कियों को जंगल लेजाकर की गंदी हरकत, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा और कर दी युवक की जमकर धुनाई, मचा बवाल

By Dinesh chourasiya

कोरबा। CG : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां कटघाेरा के ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। क्षेत्र के मीडिल स्कूल में पढ़ने वाली दाे छात्राओं के साथ ढेलवाडीह के एक युवक ने जंगल में ले जाकर छेड़खानी के साथ घिनौनी हरकत की. आरोपी अपने मोबाइल फोन से नाबालिग छात्राओं का वीडियो भी बना रहा था. उसे ऐसा करते किसी ने देख लिया. जिसके बाद ग्रामीण बड़ी तादाद में जंगल पहुंच गए और युवक को धर दबोचा साथ ही छात्राओं को जंगल से बाहर निकाला लिया गया. इस पूरी घटना के बाद ढेलवाडीह में जमकर बवाल मच गया. पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की भी सूचना है, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. देर रात तक आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव का है।

बताया जा रहा है कि छात्राएं शुक्रवार की शाम स्कूल से घर लौट रही थीं. तब साेनू(लगभग 35 वर्ष) ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया. छात्राओं को जंगल की ओर ले गया. जहां युवक उनसे गंदी हरकत करने लगा और मोबाइल फोन पर इसका वीडियो भी बना रहा था. आरोपी युवक को ऐसा करते हैं किस ने देख लिया. इसकी भनक लगते ही ग्रामीण जंगल में पहुंच गए. जहां से छात्राओं को बचाते हुए बाहर निकाला गया. आरोपी के पकड़े जाने पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर गांव वालों ने पीड़ित नाबालिग बच्चियों की मदद कर परिवार को सौंपा। आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया.

Related Articles

Back to top button