
प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी
उज्जैन। मध्यप्रदेश के सतना (Satna) जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर उज्जैन (Ujjain) जिले में यात्रियों से भरी बस और ट्राले की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस क्लीनर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रेमी प्रेमिका की मौत







सतना जिले के सिद्धार्थ नगर इलाके में लवकुश सिंह और प्रियंका सिंह का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। वहीं शुक्रवार को लवकुश ने अपनी प्रेमिका प्रियंका सिंह को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना कोलगंवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल और सुसाइट नोट बरामद किया है। प्रियंका सिंह सिद्धार्थ नगर इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में शिफ्ट कर दिया है। वहीं मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।






