CRIMEअपराधदेश-विदेश

करंट लगाकर वन्य प्राणी का किया शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट (Balaghat) जिले में बिजली के करंट से वन प्राणी भालू (Bears) और दो चीतल (Chital) की मौत हो गई। घटना उत्तर वनमण्डल के पश्चिम बैहर परिक्षेत्र अंतर्गत भमोड़ी बीट के खुदुरगांव की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम के समीप जंगल मे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वन विभाग ने मृत भालू और दो चितल का पोस्टमार्टम करा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले को लेकर वन मंडलाधिकारी अभिनव पल्लव ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने गस्त के दौरान एक वन प्राणी भालू और दो चीतल का शव देखा। जो बिजली करंट की चपेट में आने से भालू और दो चितल की मौत होना प्रतीत हुआ।

घटना के बाद वन अमले सहित डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम इंवेस्टिगेशन कर चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button